{"_id":"585596f44f1c1bc72b64a139","slug":"the-arrest-sparked-personnel-health-care-stalled-by-fierce-personnel-health-care-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से भड़के कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से भड़के कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमओ के स्थानांतरण की मांग पर अड़े डिप्टी सीएमओ और स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने व डिप्टी सहित हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री के कार्यमुक्त आदेश पर भड़क गए। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों में आपातीकालीन सेवाएं ठप करने का एलान कर दिया। उधर, आक्रोशित डाक्टर व कर्मी कमिश्रर व अपर निदेशक कानपुर मंडल से सीएमओ के स्थानांतरण की मांग के लिए रवाना हो गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हड़ताल के चलते शनिवार से मेडिकल आफीसर, पीडियाट्रिशन, न्यूट्रीशनलिस्ट व ब्लाक एकाउंट मैनेजर की साक्षात्कार प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सदर ने धारा 144 लागू कर दी थी। सुबह एसडीएम जयनाथ यादव पुलिस बल के साथ कार्यालय के पास डट गए। तभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खुशीराम के गिरफ्तार किए जाने पर सभी कर्मी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी प्रभारी जिलाधिकारी केके गुप्त से मुलाकात कर समस्या समाधान की मांग की।
उधर, सीएमओ डा. अनीता सिंह ने डिप्टी सीएमओ/जिला मलेरिया अधिकारी/वेक्टरबार्न, झोलाछाप एवं नर्सिंग होम अधिकारी डा. आनंद प्रकाश वर्मा, यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. रामप्रकाश और मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मंत्री व वरिष्ठ लिपिक एनएचएम राजेंद्र सोनी को कार्य बहिष्कार, हड़ताल, तालाबंदी व अधिकारियों, कर्मचारियों को भड़काने का आरोप लगा कार्यमुक्त कर नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक, प्रशासन, स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ जाने का आदेश थमा दिया। जानकारी लगते ही जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व न्यू पीएचसी में तैनात डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को होते ही उन्होंने तालाबंदी कर सभी आकस्मिक सेवाओं को बाधित कर दिया। चिकित्सकों व कर्मियों ने लिखित रूप से बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यमुक्त आदेश को निरस्त करने, पुलिस की ओर से निरुद्ध कर्मी को रिहा करने व सीएमओ डा. अनीता सिंह को जिले से हटाए जाने तक सभी आकस्मिक सेवाएं बाधित रखेंगे। सभी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल के सामने अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
विज्ञापन