फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   save pulse

अरहर की फसल को फलीछेदक कीट से बचाएं

Sat, 27 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रबी की मुख्य दलहनी फसलों अरहर और चने में फलीछेदक कीट का हमला जोरों पर है। किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना तटवर्ती गांव अमिरतेपुर (घाटमपुर) और पतारा विकास खंड के गांव अकबरपुर (झबैया) में आयोजित कृषि प्रक्षेत्र दिवसों में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के सामने अपनी समस्या सुनाई।


अमिरतेपुर गांव में आयोजित कृषक चौपाल में आए किसानों ने बताया कि उनके इलाके में दलहनी फसल अरहर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बताया कि इस वक्त फसल में फलियां लग रही हैं। इधर, मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव से उनमें कीटों का हमला भी जारी है।
विज्ञापन


बताया कि फलीछेदक कीट पौधे में फली लगते ही उनमें छेद कर घुस जाता है। इसी तरह अकबरपुर (झबैया) गांव में किसानों ने चने की फसल में भी ऐसी ही समस्या बताई। वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि एक फलीछेदक कीट प्रौढ़ होने पर सैकड़ों की संख्या में अंडे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते एक सप्ताह में ही उनकी संख्या बढ़कर एक खेत से दूसरे खेत में पहुंचती जाती है। बताया कि फलीछेदक कीट के हमले से निपटने के लिए किसान क्लस्टर विधि अपनाकर एक साथ फसल में कीटनाशकों का छिड़काव करें। अमिरतेपुर के प्रक्षेत्र दिवस में कृषि विषयवस्तु विशेषज्ञ लल्लू सिंह यादव, राजकीय बीज भंडार (घाटमपुर) के प्रभारी


रामनरेश सिंह भदौरिया, राकेश सिंह, अशोक कुमार और जीतेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जबकि, पतारा में अरुण सिंह, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद और अवधेश कुमार ने किसानों को दलहनी फसलों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed