फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rjwahon no water, how Farming

रजवाहों में नहीं पानी, कैसे हो खेती किसानी

Wed, 01 Mar 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rjwahon no water, how Farming
फसल - फोटो : अमर उजाला
मलासा कसबे में रजवाहों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों के सामने खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। इलाके के ज्यादातर सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। साथ ही निजी नलकूपों से सिंचाई पूरी नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन



यहां के किसानों का कहना है कि रजवाहों की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। जलालपुर के वेदभूषण सचान, छतेनी के इंद्रपाल तिवारी, डोभा के मोतीलाल सचान, गोपालपुर के अरविंद सिंह यादव ने बताया कि मनरेगा की शुरुआत में क्षेत्र के रजवाहों की सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन


जिससे टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सफाई न होने से उम्मीद पर पानी फिर गया। सिंचाई समस्या पर भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन भी कारगर साबित नहीं हुआ। रखरखाव न होने से रजवाहों का अस्तित्व ही खत्म होता जा रहा है। झाड़ियों और जंगली खरपतवरों से रजवाहे ढक गए हैं। किसानों का कहना है कि रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचने लगे तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed