फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   No queues at ATMs declining rupee needed

एटीएम पर नहीं घट रही कतार, रुपये की दरकार

Sat, 17 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
No queues at ATMs declining rupee needed
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से कैश का संकट विकराल हो गया है। कस्बों के अधिकतर एटीएम में रुपये नहीं है। कुछ एटीएम पर शुक्रवार को कैश आया भी, लेकिन कतार लंबी होने से मायूसी हाथ लगी है। देररात तक लाइन खड़े होने के बाद कुछ लोग बैरंग वापस हो गए।  
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह लोग एटीएम के बाहर जमा हो गए। लोगों की लंबी कतारें सड़क तक पहुंच गई। महिलाओं की भी लंबी लाइन लगी रही। एटीएम में जल्दी जाने की आपाधापी में कई बार लोगों की आपस में बहस हुई। देररात तक लोग रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन


कस्बा अकबरपुर के  एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी में जबरदस्त भीड़ दिखी, लेकिन घंटो लाइन में लगने के बाद दो हजार रुपये हाथ में आए। यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, सिंडीकेट आदि बैंकों के एटीएम बंद नजर आए। कसबा रनियां, नबीपुर, सरवनखेड़ा, रूरा, मुंगीसापुर, डेरापुर, रसूलाबाद, झींझक, पुखरायां, भोगनीपुर, मैथा आदि कस्बों में एटीएम की हालत ठीक नहीं रही। कैश न होने से निराशा हाथ लगी। बताते चले कि जिले में 70 एटीएम संचालित हैं। अधिकतर बंद पड़े हैं, जो चालू भी हैं, वहां शाम होते ही ताला लटक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed