{"_id":"591f50e34f1c1bd91af230f5","slug":"market-closed-in-protest-against-mathura-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड के विरोध में बंद रहे सराफा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा कांड के विरोध में बंद रहे सराफा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
िवविराोध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में 15 मई को दो सराफा कारोबारियों की हत्या व लूट के मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को पुखरायां व राजपुर में सराफा कारोबार बंद रहा। इस संबंध में पुखरायां में राम चबूतरा के पास एक दुकान में सराफा कारोबारियों ने बैठक की।
बैठक में सराफा कारोबारी गोविंद सिंह यादव ने कहा कि लखनऊ सराफा एसोसिएशन ने अपर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देकर हत्या व लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने व मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ‘बंद’ का निर्णय लिया गया। इस दौरान संजय बंसल, श्याम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र गोयल, प्रसून गोयल, अमित गोयल, गौरव अग्रवाल, राघव दास वर्मा, देवेश शर्मा, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार सराफा बाजार अध्यक्ष संतोष कुमार कौशल ने एक बैठक में कहा कि मथुरा हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इससे पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बैठक में पंकज सोनी, प्रकाश सोनी, जगत नारायण वर्मा, राकेश कौशल, सौरभ कटियार, नफीस, हारून, अमित सोनी, मनीष कौशल, उम्मेद सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, गनेशीलाल आदि मौजूद रहे।