{"_id":"5877e84c4f1c1bab78ba9a46","slug":"life-is-suffering-from-a-fall-frost","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला गिरने से बेहाल हुआ जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाला गिरने से बेहाल हुआ जनजीवन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 13 Jan 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठंड भगाने के लिए अलाव तापते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़कपाऊ सर्दी अब मुसीबत बनती जा रही है। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दे रहे हैं। इधर, मौसम वैज्ञानिकाें ने मौसम में अभी और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चलने से लोग कंपकंपाते रहे। गुरुवार की भोर गलन भरी ठंड से सड़कों पर भीड़ कम रही। हालांकि धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
ठंड और शीतलहर से अकबरपुर ओवरब्रिज, रूरा टैंपो स्टैंड सहित अन्य चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। बढ़ी ठंड और शीतलहर का असर पशुओं पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. कृपाल सिंह ने पशुओं को खुली जगहों पर न बांधने और बोरे की झाल से ढंकने की सलाह दी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम में गलन बढ़ी है। आगामी दिनों में अभी गलन और सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहेगा।