फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat cow

पशुओं को हरा चारा दें

Wed, 23 Oct 2019 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat cow
kanpur dehat cow - फोटो : GHATAMPUR
पतारा (कानपुर)। मंगलवार को संयुक्त निदेशक डॉ सीके शुक्ला और उनकी टीम ने टेनापुर गांव के सामने बने पशुआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को मवेशियों के लिए सूखे भूसे के साथ हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जबकि, सर्दी से पूर्व व्यवस्थाएं पूरी कर लेने को कहा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक (पशुपालन) की टीम को पशु आश्रयस्थल में कुल 72 मवेशी बंद मिले। टीम ने आश्रयस्थल में मवेशियों के लिए की गई चारा-पानी की व्यवस्था के साथ बीमार मवेशियों के इलाज आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने आश्रयस्थल पर तैनात पशु सेवकों रामबाबू और श्यामबाबू यादव से भी मवेशियों के चारे-पानी और इलाज के बारे में पूछताछ की। ग्राम पंचायत सचिव हरदीप सिंह और खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा को शासन के दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने और उनका पालन कराने को कहा। टीम के सदस्यों ने गाय और साड़ों को अलग-अलग बाड़ों में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पशुधन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सीके शुक्ला ने बताया कि पशु आश्रयस्थलों की रिपोर्ट को शासन स्तर पर संज्ञान में लिया जा रहा है। टीम के साथ स्थानीय स्तर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (कानपुर) डॉ सुधीर श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी (पतारा) डॉ अमित जायसवाल और ग्राम प्रधान मधुबाला सिंह के पुत्र अजय सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed