फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Including youth, were arrested near the toll of illegal alcoholillegal alcohol

टोल के पास अवैध शराब समेत धरे गए युवक

Sun, 05 Mar 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Including youth, were arrested near the toll of illegal alcoholillegal alcohol
झींझक में बच्चे की मौत पर बिलखती ग्राम प्रधान मां व परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जिला शराब तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है। शनिवार की सुबह एसपी के अलर्ट के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग सहित अन्य कार्रवाई कीं। इसी क्रम में अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



एसपी प्रभाकर चौधरी शनिवार सुबह पांच बजे निरीक्षण पर निकल पड़े। सबसे पहले वह टोल प्लाजा के पास पहुंचे, यहां उन्होंने वाहन चेकिंग शुरू करवाई।

बारा चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो लोगों को रोका और इनके पास एक झोले में 120 क्वार्टर अवैध शराब मिली। युवकों ने अपने नाम मनोज पाल व मोहर सिंह निवासी चौबेपुर कानपुर नगर बताया। युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। युवकों ने पूछताछ में बाढ़ापुर निवासी जीतू नामक व्यक्ति ने यह शराब दी है, उसे वह गांव में बेच लेता है।
विज्ञापन



वहीं, जीतू ने बताया कि वह उस समय वह गांव में नहीं था, उसे गलत फंसाया जा रहा है। इंस्पेक्टर अकबरपुर ने बताया कि अवैध ढंग से शराब लेने के मामले में दो युवकों को जेल भेजा गया है। तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed