फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dry crop farmer couple ended their lifes

फसल सूखी तो किसान दंपति ने जान दी

Tue, 24 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में सोमवार को फसल खराब होने और बैंक का कर्ज न लौटा पाने से परेशान किसान ने जहर खा लिया। उसे तड़पता देख पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कांधी गांव निवासी किसान दिनेश तिवारी (55) के पास दो बीघा भूमि थी। वह कुछ लोगों की खेती बलकट पर लेकर जीविकोपार्जन करता था। उसके भाइयों ने बताया कि बीते वर्ष दिनेश ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर 80 हजार रुपये लोन लिया था। इसी साल बेटे की शादी करने के लिए उसने खेत गिरवी रखकर गांव के एक साहूकार से 40 हजार रुपये उधार लिए। सोचा था कि गेहूं की फसल काटकर कर्जा उतार देगा लेकिन इस बार गेहूं की फसल सूखे में बर्बाद हो गई। तबसे वह बहुत परेशान था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे दिनेश ने अचानक कमरे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मुहल्ले के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे तो दिनेश कपडे़ पहनने के बहाने कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। यह देखकर खाना बना रही उसकी पत्नी सुधा (52) ने भी जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी प्रकार दिनेश को कमरे से बाहर निकाला और फिर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां दोनों की मौत हो गई। दिनेश की पुत्री नीरज ने बताया कि घर में गरीबी का आलम यह था कि मां सुधा को डायबिटीज थी, जिसका इलाज पैसे के अभाव में वह नहीं करा पा रही थीं। गांव में रहने वाले एक सेवानिवृत्त फौजी को भी डायबटीज है। वह आर्मी हास्पिटल से जब अपने लिए दवा लेकर आते थे तो मां उनसे ही थोड़ी दवा मांग कर खा लेती थीं। सुधा का इलाज न कराने के कारण भी पिता परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed