{"_id":"c52cc486799899efebab6a6291a30f39","slug":"youg-person-win-in-village-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवा ने लगाई छलांग, बहू ने रखा मान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा ने लगाई छलांग, बहू ने रखा मान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंड में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के सभी ग्राम सभाओं के प्रधान पद के परिणाम घोषित कर दिए गए।
मतगणना केंद्रों पर जाकर डीएम और एसएसपी ने जायजा लिया और निर्वाचित सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र दिलवाए। उधर, मतगणना स्थल पर कहीं खुशी कहीं गम को माहौल रहा।
परिणाम घोषित होते ही जीते प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चल रहे थे, जबकि हारे प्रत्याशी मतगणना पर मंथन कर रहे थे।
बिल्हौर विकास खंड की 68 ग्राम पंचायत के लिए सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। ददिखा ग्रामसभा के सर्वेश और राम कुमार के वोट बराबर होने पर रिटार्निंग अफसर अलख निरंजन मिश्रा ने लाटरी सिस्टम से निर्वाचन करवाया। जिसमें सर्वेश निर्वाचित घोषित किए गए।
इलियासपुर में दो प्रत्याशियों के बीच मतपत्रों पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। एआरओ ने दोबारा काउंटिंग करवा मामला सुलझाया। मकनपुर और उत्तरीपुरा ग्रामसभा की मतगणना में दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन
बिल्हौर के स्ट्रांग रूम पहुंचे डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर ने काउंटिंग रूम में जाकर मतगणना का जायजा लिया।
आरओ को निर्वाचित घोषित हो चुके प्रत्याशियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, और स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत रूम से खड़े लोगों को बाहर करने के निर्देश दिए।
ककवन प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की सुबह आरओ अजीत कुमार सिंह ने सभी 25 ग्राम सभाओं की मतगणना शुरू करा दी। गढ़ी गांव में सबसे कम उम्र के नितिन पर ग्रामीणों ने भरोसा जताया।
विषधन ग्राम सभा में सास, ससुर के बाद अब बहु खुर्शीदा बानो को प्रधान बनाया है। शिवराजपुर प्रतिनिधि ने बताया कि कहीं से भी कोई झगड़ा व विवाद की सूचना नहीं है।
चौबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरओ संतोष कुमार की अगुवाई में शुरू हुई मतगणना में नाडूपुर गांव सभा का नतीजा सबसे पहले घोषित कर दिया गया। दोपहर होते-होते सभी 64 ग्राम सभाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए।