{"_id":"5a09ff0e4f1c1bd9538bcfc7","slug":"tractor-rammed-16-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 16 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 16 गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। गुदरिया बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें 16 लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 20 को मामूली चोट आने पर उपचार के बाद घर भेज दिया।
श्रद्धालुओं में पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं। सोमवार को ताजपुर ग्राम से महेंद्र नगर स्थित गुदरिया बाबा के दर्शन को 36 लोग पहुंचे थे। यहां से दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार भूरी देवी (60), विमला देवी (50), श्यामा देवी (55), तिलक सिंह (45), अर्चना (15), रामबेटी (55), रामप्यारी (60), रजनी देवी (8), रंजना (5), बिटान (50), शांति देवी (50), लक्ष्मी देवी (4), पिंकी (35), केशकली (60), सिद्धश्री (35) तथा सुमन (16) को गंभीर चोटें आईं।
जबकि अन्य 20 लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी पर सीओ आर.के मिश्रा ने सीएचसी पहुंचकर घायलों से जानकारी की। इस पर घायलों का कहना है कि नाबालिग ट्रैक्टर चला रहा था जिसके चलते हादसा हुआ। सीओ का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर चालक के नाबालिग होने की बात सामने आई तो ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।