{"_id":"579909534f1c1b1a4f21e22f","slug":"the-woman-and-the-killing-of-innocent-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती और मासूम की हत्या का खुलासा नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती और मासूम की हत्या का खुलासा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली की पुलिस चौकी पतारा क्षेत्र में दो वर्ष पांच महीने पहले हत्याकर करके फेंकी गई एक युवती और मासूम बच्ची के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
दोनों की कोई पहचान भी नहीं हो पाई है। उनकी रेप के बाद हत्या करके शव धरमपुर बंबे के किनारे फेंक दिए गए थे। लोगों के बीच आजतक चर्चा है कि आखिरकार वह कौन मां-बेटी थीं।
09 मार्च 2014 की सुबह धरमपुर बंबा के पुल से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत के किनारे 30 वर्षीय एक युवती और 07 वर्षीय मासूम बच्ची के शव पड़े पाए गए। दोनों की हत्या उन्हीं के कपड़ों से गला कसकर की गई थी।
विज्ञापन
शवों से कुछ दूरी पर युवती का मंगलसूत्र भी टूटा पड़ा था। इससे अनुमान लगाया गया कि हत्यारों से बचने के लिए युवती ने संघर्ष भी किया होगा। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने युवती और बच्ची की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव फेंके जाने का अनुमान लगाया था। पुलिस ने कई घंटे शवों को मौके पर ही रोके रखा और उनकी शिनाख्त कराने की भी भरपूर कोशिश की थी। लेकिन, उनकी पहचान नहीं पाई थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके साथ रेप किए जाने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात प्रकाश में आई थी।