{"_id":"5921e70f4f1c1b4d6a5363ea","slug":"the-tin-sheets-placed-on-the-bus-were-flown-in-the-air-the-bike-rider-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर रखी टिन की चादरें हवा में उड़ीं, बाइक सवार बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पर रखी टिन की चादरें हवा में उड़ीं, बाइक सवार बचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में रखी बस से उड़ी टिन की चादरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। निजी बस के चालक व परिचालक की लापरवाही से तीन बाइक सवारों की जान जाते जाते बची। बस की छत पर रखी गई टिन की चादरें तेज हवा में उड़कर बाइक से टकरा गई। इससे बाइक का हैंडल टूट गया। हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए।
पुलिस घायलों के साथ टूटी बाइक को कोतवाली ले आई। वहीं चालक मौका पाकर बस समेत भाग निकला।
कोतवाली के शिवली-रसूलाबाद रोड पर दो जोड़ से थोड़ा आगे शिवली से एक निजी बस रसूलाबाद जा रही थी। बस की छत पर टीन की चादरें रखी थी। दो जोड़ के आगे रस्सी खुलने से टीन हवा में उड़ने लगी।
तभी रसूलाबाद से शिवली की तरफ आ रही बाइक से टीन की चादरें टकरा गई। इससे बाइक का हैंडल टूट गया। जबकि, बाइक सवार कुलदीप व भूरा निवासी निराला नगर रसूलाबाद टिन के चादरों के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि टीन गर्दन या सिर में लगती तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं, मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। इस बाबत इंस्पेक्टर राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से युवकों की जान जा सकती थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।