फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The remains of the bodies taken by police from the funeral pyre

पुलिस ने चिता से उठाए शव के अवशेष

Sat, 14 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 14 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The remains of the bodies taken by police from the funeral pyre
खेत में जले शव के अवशेष निकालती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

डेरापुर (कानपुर देहात)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद ससुरालियों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना खेत में शव जला दिया और भाग निकले। विवाहिता के साढ़ू की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जलती चिता को शांत कर शव के अवशेष हड्डी, चूड़ी व राख के सैंपल लेकर सील कर दिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। विवाहिता के भाई ने बहनोई सहित तीन लोगों के खिलाफ  दहेज उत्पीड़न और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कानपुर नगर के थाना बिल्हौर गांव निवासी मान सिंह की पुत्री लक्ष्मी देवी ने करीब छह वर्ष पूर्व डेरापुर थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी संजीत कटियार पुत्र स्व. प्रभु शंकर कटियार से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों खाला गांव में पुश्तैनी मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की भोर लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने उसके परिजनों को सूचना दिए बिना शव रसधान रोड स्थित अपने खेत में जला दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


खाला गांव में ही ब्याही लक्ष्मी देवी की बहन रंजना के पति अजीत ने घटना की सूचना मायके पक्ष और पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो चिता जिल चुकी थी। फोरेंसिक टीम इंचार्ज अरुण सचान ने चिता की राख से चूड़ियां, हड्डी और राख के सैंपल लेकर सील किए। लक्ष्मी देवी के भाई अभिषेक कटियार ने पति संजीत कटियार उर्फ  बौरा, जेठ सतीश कटियार, जेठानी सीमा के खिलाफ बहन की हत्या कर शव जला देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शिवकांत ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed