फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The 28 drums of diesel recovered from the black market queens

रनियां से कालाबाजारी का 28 ड्रम डीजल बरामद

Fri, 06 May 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 06 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के मंटोरा चौराहा स्थित सर्विस रोड पर डीजल कालाबाजारी करते समय एसडीएम ने छापा मारकर 28 ड्रम डीजल बरामद किया है। इस दौरान एसडीएम ने कालाबाजारी कर रहे एक युवक को मौके से धर दबोचा। बरामद किए गए डीजल को चौकी में  जमा कराकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


 गुरुवार शाम रनियां चौकी क्षेत्र के मंटोरा चौराहा स्थित सर्विस रोड पर डीजल कालाबाजारी की सूचना पर अकबरपुर एसडीएम अपूर्वा दुबे, नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम ने मौके से 28 ड्रम कालाबाजारी का डीजल बरामद किया।
विज्ञापन


वहीं, विजय द्विवेदी पुत्र बउवन द्विवेदी निवासी रनियां को धर दबोचा। एसडीएम ने बरामद किए गए डीजल को चौकी में जमा कराया है। इस संबंध मेें रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि 28 ड्रम कालाबाजारी का डीजल चौकी में रखवाया गया है। डीजल की जांच खाद्य अधिकारी शिवनरायन की टीम करेगी। पकड़े गए युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान लेखपाल सुधीर द्विवेदी, रवींद्र शुक्ला, राघवेंद्र सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed