{"_id":"59764db34f1c1b833f8b46f2","slug":"reports-on-teenage-rape-case-to-former-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप मामले में पूर्व थानाध्यक्ष पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप मामले में पूर्व थानाध्यक्ष पर रिपोर्ट
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
minor rape
रसूलाबाद।
सूरजपुर की एक किशोरी से रेप मामले में एसपी दिनेश पाल सिंह के आदेश पर पूर्व रसूलाबाद थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। अकबरपुर कोतवाली में उनके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा हुआ।
एसपी ने लापरवाही बरतने और कानून का उल्लंघन किए जाने पर रविवार को ही निलंबित कर दिया था। वहीं, एसपी ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एसपी ने मामले की जांच भोगनीपुर सीओ को सौंपी है।
सोमवार को रेप के आरोप की जांच के लिए एसपी रसूलाबाद थाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महिला आरक्षी शशिकानंदन राजपूत से पूछताछ कर घटना की जानकारी की। एसपी ने बताया कि मामले की जांच भोगनीपुर सीओ महेंद्रपाल सिंह कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।