फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   police assault

सपाइयों ने पुलिस से की मारपीट

Fri, 24 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर ओवरटेक करने के विवाद में डीसीएम चालक-परिचालक से मारपीट कर रहे इटावा के दिग्गज सपा नेता के करीबी युवकों ने रोकने पर पुलिस वालों से भी मारपीट कर दी। अतिरिक्त फोर्स बुलाकर युवकों को पकड़कर थाने लाया गया तो भी युवकों ने पुलिस को जमकर अपशब्द बके। इस पर पुलिस ने थाने में उन्हें धुना और मेडिकल के लिए ले गए। बाद में दबाव पड़ने पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर न मिलने के कारण बगैर कानूनी कार्रवाई किए ही दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटावा, भरथना, मैनपुरी, आगरा के छह युवक बुधवार रात एक लग्जरी कार से हाइवे से जा रहे थे। गौरियापुर गांव के निकट उन्होंने एक डीसीएम को ओवरटेक करने का प्रयास किया। साइड न मिलने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर डीसीएम चालक शिकोहाबाद जिले के एटा चौराहा निवासी सतेंद्र और परिचालक सत्यप्रकाश ने मामले की सूचना डेरापुर थाना पुलिस को दी। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि कार सवार लुटेरे उनका पीछा कर रहे हैं और ओवरटेक करके डीसीएम रोककर लूटपाट करना चाहते हैं। इस पर डेरापुर थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला की अगुवाई में पुलिस ने रसधान के आगे पेट्रोल पंप पर डीसीएम और कार रोक ली। युवक पुलिस पर ही हमलावर हो गए। पुलिस कर्मी पिट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों की वर्दी भी फट गई। इस पर वायरलेस किया गया तो सिकंदरा थानाध्यक्ष अतिरिक्त फोर्स लेकर आ गए। फिर युवकों को सिकंदरा थाने में बंद कर दिया गया। यहां भी युवकों ने जमकर हंगामा किया पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहे। इस पर पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष सिकंदरा अतर सिंह का कहना है कि कोई पक्ष तहरीर देने तैयार नहीं हुआ इस पर सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस से भिड़ने की बात गलत हैं। उधर डेरापुर थानाध्यक्ष का कहना है युवकों ने उनके साथ खींचातानी की थी, मारपीट नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed