{"_id":"56eefdb64f1c1bdb49f14ddd","slug":"old-man-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अंबियापुर गांव में दुकान के बाहर सो रहे एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। चारपाई पर पिता का शव पड़ा देखकर बेटे ने चारों लोगों पर शराब पिलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उधर, रविवार की शाम आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की बात आई। रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
क्षेत्र के अंबियापुर गांव निवासी अशोक संखवार ने तहरीर में बताया है कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास पिता शिवपूजन संखवार (60) टेंट की दुकान है। शनिवार की रात दुकान के बाहर रोजाना की तरह सोए थे। रविवार की सुबह मां रानी चाय देने के लिए गई तो पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री को मोनू भगा कर लगे गया था। मोनू का उसके भाई लालू से दोस्ती थी। इस बात से उक्त व्यक्ति परिवार से रंजिश मानता था।
आरोप लगाया कि शनिवार की देररात अंबियापुर निवासी शिवनारायण कुशवाहा, पंकज, दिलीप और एक अज्ञात व्यक्ति ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि शिवनारायण उक्त व्यक्ति का भाई है। तीनों आरोपी अपने अपने घरों से फरार हैं। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।