फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   murder matter open

चांदापुर हत्याकांड का खुलासा

Sun, 10 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
murder matter open
हत्यारोपी बच्छन - फोटो : amarujala
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में मंगलवार को जगदीश संखवार की हत्या मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया । हत्यारोपी ने रंजिश में हत्या की बात कबूल करते हुए तमंचा भी बरामद करा दिया। हालांकि इस साजिश में उसके साथ शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को सवेरे चांदापुर निवासी जगदीश संखवार का शव मिला था। उसके भाई रमेश ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दो लोगों को हिरासत में लिया था। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि बच्छन ने ने बताया कि रोशन से उसकी दोस्ती है। रोशन ने रंजिश के चलते रमेश और उसके भाई जगदीश की हत्या करने की योजना बनाई थी। रमेश और रोशन के परिजनों के बीच कई मुकदमे विचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


योजना के तहत मंगलवार को दोपहर में जगदीश को भोगनीपुर में  दावत दी गई और रात में जगदीश को गेहूं की फसल के गट्ठे बांधने के बहाने बुला लिया। इस बीच रोशन भी पीछे से आकर गन्ने के खेत में छिप गया। खेत से पुआल लेकर चलने पर जगदीश पर पहले उसने ही गोली मारी, जो जगदीश के हाथ में लगी और वह गिर गया। इसके बाद रोशन ने उसकी गर्दन में गोली मार दी और शव को खेत में ही पुआल से ढक दिया। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed