फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Married death, the dowry laws report

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 13 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 13 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Married death, the dowry laws report
दहेज - फोटो : demo pic

झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बुधवार शाम संदिग्ध हालातों में झुलसी विवाहिता की देर रात उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने पति, सास, ससुर, ननद सहित पांच ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को मदारपुर गांव मेें उपेंद्र कुमार की पत्नी प्रीती (25) खाना बनाते समय संदिग्ध हालातों में आग से झुलस गई थी। उपचार को ले जाते समय प्रीती की मौत हो गई थी। इस मामले में गुरुवार को मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन


मृतका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का विवाह 2012 में उपेंद्र के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक व भैंस की मांग कर रहे थे। न देने पर ससुराली बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन को आग लगाकर हत्या कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह गौर व क्षेत्राधिकारी डेरापुर माजिद अबसार की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा भरा गया।


मंगलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पति उपेंद्र, ससुर राजेंद्र, सास सुशीला, ननद रीना व भाग्यवती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed