{"_id":"580d1be84f1c1bc24dbc2184","slug":"hand-tied-neck-tightly-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांध गला कसकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ-पैर बांध गला कसकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
घ्ाटनास्थ्ाल पर पड़ा मिला कपड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के नवीपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को अज्ञात युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक के हाथ-पांव रस्सी से बंधे व गर्दन में अंगौछा कसा था। एएसपी, सीओ व फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। एएसपी मनोज सोेनकर ने बताया कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
रविवार सुबह राहगीरों ने मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव मुंह के बल पड़ा देखा। हाथ-पैर अलग-अलग रस्सियों से बंधे थे। एक अंगौछा से गला कसा गया था और दूसराअंगौछा चेहरे पर पड़ा था। हाथ-पैर अकड़े हुए थे। चेहरे पर चोटों के निशान थे। खबर लगते ही सैकड़ाें ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। शरीर पर काले रंग पर पीले छींट की शर्ट व जींस है। दाहिने हाथ में दिल व आर आर गुदा हुआ है। पुलिस ने खून से सने अंगौछे व रस्सियों को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।