फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Four persons, including a husband and father in law reports agains

पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 11 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 Four persons, including a husband and father in law reports agains
मासूम रिद्धी को गोद में लिए रामेश्वर स्वर्णकार का पुत्र। - फोटो : amarujala
कोख में बच्चियां पैदा होने का ताना सुनने और पति की प्रताड़ना की शिकार से परेशान होकर जान देने वाली युवती के मामले में पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। उधर, मृतका के ससुराल वाले घर में ताला बंद करके फरार हैं। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि थानाक्षेत्र के मुइया गांव निवासी देवीप्रसाद की एकलौती बेटी अन्नूपूर्णा (34) का विवाह वर्ष 2005 में भीतरगांव निवासी जागेश्वर प्रसाद दुबे के पुत्र विपिन से हुआ था। उसके दो पुत्रियां सिद्धी  (4) और रिद्धी (1 वर्ष) हैं। अन्नपूर्णा 5 माह की गर्भवती थी। ससुराल वालों को किसी ने बता दिया कि इस बार भी अन्नपूर्णा के गर्भ में बेटी पल रही है।
विज्ञापन


रविवार को घाटमपुर कोतवाली में पहुंचे मृतका के भाई सुशील तिवारी ने बताया कि लगातार दो बेटियां और बेटा न होने पर उसकी बहन को ससुराल में पहले ही प्रताड़ित किया जाता था। तीसरी बार बेटी होने की जानकारी मिलने पर उसे दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पति विपिन शराब का लती है। बहन को प्रताड़ित करता था। कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराली जन नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार की सुबह कुष्मांडा देवी मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर अन्नपूर्णा की लाश पड़ी मिली। दोनों बेटियां मंदिर परिसर में लगे मेले में लावारिस पाई गईं। मृतका के भाई ने पति और ससुर के अलावा जेठ सुनील और जेठानी रानी को आरोपी बनाया है। अन्नपूर्णा की हत्या करके लाश रेलवे ट्रैक में डाले जाने की आशंका जताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed