फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   farmer got death as he rammed to JCB

जेसीबी की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 19 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
farmer got death as he rammed to JCB
accident - फोटो : अमर उजाला
रूरा। खेतों से लौट रहे एक किसान को पीछे से आ रही बेकाबू जेसीबी ने रविवार की रात टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र के कठारा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके पिता रामबाबू (55) पुत्र सूबेदार शनिवार रात खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह गंभीर रुप से घायल हो गए और उनका बायां पैर कट गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान गंभीर रुप से घायल रामबाबू की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीएम वर्मा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed