फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   factory worker murdered in land dispute

भूमि विवाद में फैक्ट्री कर्मी की हत्या

Mon, 19 Jun 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
factory worker murdered in land dispute
भूमि विवाद में फैक्ट्री कर्मी की हत्या - फोटो : amarujala
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के भट्टा कोठी गांव में भूमि विवाद में शनिवार की रात एक फैक्ट्री कर्मी की हत्या कर दी गई। एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बिल्हौर ने मौके  पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पत्नी की तहरीर पर पड़ोसी चार सगे भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम रायपुर गहिरा थाना शिवली, कानपुर देहात निवासी संजय कुरील (32) पुत्र सूबेदार कुरील बीते करीब दस सालों से भट्टा कोठी गांव में रहकर एक फैक्ट्री में आपरेटर का काम करता था। संजय गांव में अकेला ही रहता था। जबकि, उसकी पत्नी मीना और तीन बच्चे गांव रायपुर में रहकर खेतीबाड़ी देखते थे। शनिवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से कमरे पर वापस आया, रात करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी मीना से मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई थी। रविवार सुबह कमरे के बाहर मैदान में पड़ी चारपाई के समीप संजय का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण जयप्रकाश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जानकारी पर परिजन भी गांव आ गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी  मौके पर पहुंचकर हत्याकांड के साक्ष्य जुटाए। संजय के सिर पर चोट का गहरा निशान होने के साथ ही मुंह और नाक से खून बह रहा था। घटनास्थल पर कई जगह अलग-अलग खून पड़ा होने से पुलिस को आशंका है कि मरने से पहले संजय की हत्यारों से हाथापाई हुई है। पूछताछ में पत्नी मीना ने बताया कि पड़ोस के शिवप्रसाद आदि उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। करीब दो साल पहले थाना पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई हल न निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एक सप्ताह पहले भी उसकी भूमि पर खड़े बबूल के पेड़ को शिवप्रसाद ने काटने का प्रयास किया, जिसके बाद संजय से काफी कहासुनी हुई थी। तब शिवप्रसाद ने पति को देख लेने की धमकी भी दी। मीना की तहरीर पर शिवप्रसाद, सुरेंद्र, जयप्रकाश, नन्हें (चार भाई) और अजय, बलजीत के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद बताया गया है। मुंह और नाक से निकले खून को देख आशंका है कि हत्या गला घोटकर की गई है। वारदात में तीन या फिर इससे अधिक लोगों के संलिप्त होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed