फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   comutor looted after threataning with pistol

तमंचे के बल के पर राहगीरों से लूटपाट

Mon, 02 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Mon, 02 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
comutor looted after threataning with pistol
loot demo pic
रसूलाबाद।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शनिवार रात लुटेरों ने अलग अलग स्थानों में दो राहगीरों से लूटपाट की। बदमाश दो बाइक, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस हाथ पैर मारती रही लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
 
जौहरपुर याकूबपुर बेला निवासी शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही साथी शिवराज सिंह के साथ बाइक से रसूलाबाद रामलीला देखने गया था। वहां से वापस घर जाते समय गोपालपुर गांव के सामने लुटेेरों ने रास्ते में बाइक की टक्कर मार उन्हें गिरा दिया।
विज्ञापन


  इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद लुटेरे बाइक, हेलमेट मोबाइल व दो सौ रुपये लूट ले गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. अमित सक्सेना ने गंभीर रुप से घायल शिवराज को हैलट रेफर कर दिया जबकि शैलेंद्र को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में ग्राम खुमानपुर्वा कुर्सी ठठिया कन्नौज के भगवान ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले ही नई बाइक खरीद कर लाया था। किसी काम से रसूलाबाद आया था। वापस जाते समय रात हो गई।


रसूलाबाद-विसधन मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद कनपटी में तमंचा लगाकर उसकी बाइक लूट ले गए। पुलिस ने दोनो मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसओ देवेश शुक्ल ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर छानबीन कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed