{"_id":"5a1331724f1c1b95188b52ca","slug":"alleged-atm-card-robbers-report-in-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड लूटने वालों पर 36 घंटे बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड लूटने वालों पर 36 घंटे बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
kktv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां।
चौकी के पास दिनदहाड़े एक ग्रामीण से एटीएम कार्ड लूटकर भागने वाले बदमाशों पर पुलिस ने 36 घंटे बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाश प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। वह गुजरात से बाइक से प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में इसी तरह की वारदात को अंजाम देते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। रनियां में उन्हें ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक फरार हो गया है। वहीं लूटे गए एटीएम से 22 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
रनियां हाईवे किनारे एक एटीएम मशीन में रविवार को रुपये निकालने गए चिराना के श्रीकृष्ण से बाइक सवार बदमाश एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर रायपुर में दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में लीपापोती के प्रयास में लगी पुलिस ने आखिरकार 36 घंटे बाद तीन युवकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पकड़े गए युवक प्रतापगढ़ के भुवालपुर जसवारा निवासी सौरभ गुप्ता, सचिन सिंह शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उनके गांव का ही साथी पिस्सू दूसरी बाइक से था वह फरार हो गया। इधर, लूटे गए एटीएम से उसके खाते में पड़े पूरे 22 हजार रुपये निकाल लिए गए। शातिरों को पकड़ कर देने के बाद भी पुलिस उन पर कार्रवाई करने से बचती रही। लेकिन दंपति ने चौकी में ही डेरा डाल दिया था। घटना की जानकारी पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस को कार्रवाई को निर्देश दिए थे। इस पर सोमवार देर शाम तीनों युवकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इन युवकों ने लूट नहीं की है बल्कि धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर फरार हो गए थे। जबकि पुलिस की पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि वह गुजरात बाइक से गए थे वहां से लौट कर वापस प्रतापगढ़ जा रहे थे। युवकों ने रास्ते में इस तरह की कई वारदात करने की भी बात कबूल की। पकड़े गए दोनों युवकों के पास चार-चार हजार रुपये की नकदी व कई एटीएम कार्ड भी मिले हैं। चौकी इंचार्ज वीके तिवारी ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।