फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   शर्त लगाकर बिजली के टावर पर चढ़ गए दो किशोर

शर्त लगाकर बिजली के टावर पर चढ़ गए दो किशोर

Tue, 11 Jun 2019 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घाटमपुर(कानपुर)। सोमवार की सुबह साढ़ क्षेत्र के बेंहटा-गंभीरपुर गांव में दो किशोर खेल-खेल में लगी शर्त पर बिजली की मेगा लाइन के टावर में जा चढ़े। काफी ऊपर पहुंचने के बाद जब नीचे की ओर देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दोनों को सकुशल नीचे उतार लिया।

गांव के बाहर से मेगा एचटी लाइन निकली है जिसके ऊंचे-ऊंचे टावर बने हुए हैं। संयोग से लाइन में अभी बिजली सप्लाई चालू नहीं है। सोमवार को गांव के दो किशोर एक टावर के पास पहुंचे। इसके बाद दोनों ने खेल-खेल में टावर पर चढ़ने की शर्त लगा ली।
विज्ञापन

कौन कितना ऊपर तक चढ़ पाएगा इस शर्त के चलते दोनों ने टावर पर ऊपर चढ़ना शुरू किया। तकरीबन 45-50 फिट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद जब नीचे की ओर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह नीचे उतरने के लिए परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कुछ लोगों ने उनको टावर पर चढ़ते देखा तो गांव के तमाम लोग वहां पहुंचे। गांववालों ने दोनों किशोरों को साहस बंधाया और धीरे-धीरे नीचे उतरने को कहा। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोर किसी तरह सकुशल नीचे उतर आए। तब उनके परिजनों और गांववालों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed