फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   लापता युवक के परिजनों ने कोतवाली घेरी

लापता युवक के परिजनों ने कोतवाली घेरी

Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर। बुधवार को गांव कंसाई थाना बकेवर (फतेहपुर) से आए लोगों ने घाटमपुर कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस हिरासत से युवक के लापता होने का आरोप लगा उसकी हत्या की आशंका जताई। सीओ ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों को समझाया और मुकदमा दर्ज कराने को कहा। लापता युवक की पत्नी की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि लापता युवक को ढूंढने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के गांव कंसाई निवासी बबली सोनकर ने बताया कि वह पति राजेलाल सोनकर और बच्चों के साथ रामबाग (कानपुर) में किराए के मकान में रहती है। पति वहीं मजदूरी करता है। 17 मई की शाम 5 बजे पति कानपुर से अपने गांव कंसाई जाने को निकला था। शाम 7.30 बजे वह पुरईहार मोड़ पर बस से उतरने के बाद गांव कंसाई जा रहा था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि तभी पड़ोसी गांव जसरा, घाटमपुर निवासी राजकुमार यादव, बिरजी लाल, इंद्रपाल, अजमेर, अजीत, महेंद्र, लक्ष्मी, मधू, रामसिंह, ननका पासवान, रजेाल, पवन यादव और सुरेंद्र पासवान सहित अन्य गांववालों ने उसके पति को घेर लिया। आरोप है कि एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा पति को भीड़ ने लाठी-डंडों से पीटा। मरणासन्न होने पर यूपी 100 पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पत्नी ने बताया कि यूपी 100 पुलिस पति को रात में कोतवाली घाटमपुर ले गई। लेकिन, उस दिन से उसका कोई अतापता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि जब उसने पति के बाबत घाटमपुर पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया कि उसको उसी रात ही छोड़ दिया गया था। बबली ने पति की मौत हो जाने और उसका शव गायब किए जाने की आशंका जताई है। बुधवार को कंसाई गांव के महिला-पुरुष घाटमपुर कोतवाली आए और हंगामा किया।
सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि राजेलाल सोनकर की पत्नी बबली की तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामले में यूपी 100 और कोतवाली पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




हिस्ट्रीशीटर है राजेलाल
पुलिस हिरासत से गायब युवक राजेलाल सोनकर पुराना हिस्ट्रीशीटर है। यह बात उसके गांव कंसाई (फतेहपुर) से आए लोगों ने भी बताई। राजेलाल सोनकर के भाई कमलेश सोनकर ने बताया कि राजेलाल अपने परिवार के साथ रामबाग (कानपुर) में रहता है। बताया कि शहर के थानों में उसके खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट, राहजनी और हत्या के प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि राजेलाल सोनकर और उसका भाई कमलेश सोनकर (दोनों) हिस्ट्रीशीटर हैं। थाना बकेवर (फतेहपुर) के साथ ही शहर के गोविंदनगर थाने में भी उनकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। बताया कि पुलिस को यह जानकारी हाल ही में हुई है।

लापता युवक के परिजनों ने कोतवाली घेरी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed