{"_id":"5cc213edbdec225ee1574313","slug":"155622302414-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगने वाले दो सगे भाइयों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ठगने वाले दो सगे भाइयों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में कोतवाली क्षेत्र के मछैला गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों भाई इंटरनेट और मोबाइल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करते हैं।
कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के मखौली गांव निवासी सुमित कुमार और ललित कुमार सगे भाई हैं। बताया कि दोनों भाई अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ एक संगठित गिरोह चलाते हैं। बताया कि गिरोह के सदस्यों का कार्य मोबाइल से लोगों को अपने जाल में फंसाना और इसके बाद इंटरनेट के जरिए उनसे आनलाइन ठगी करना है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली में वर्ष 2017 में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया कि दोनों भाई गिरोहबंदी करके मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना में गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ऑनलाइन ठगी करने वाले भाइयों पर लगा गैंगस्टर