फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   जुआ के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

जुआ के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

Mon, 22 Apr 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा भीतरगांव में 10 अप्रैल को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। युवक की हत्या जुए में हुई हार-जीत के रुपयों को लेकर की गई थी। आरोपियों ने जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन



घाटमपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को भीतरगांव कस्बा निवासी उमेश (40) का शव पसेमा रोड के किनारे शराब ठेके से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला था। हत्या धारदार हथियार और चेहरा कुचलकर की गई थी। बताया कि पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए जाल बिछाए थी। मुखबिर की सूचना पर भीतरगांव रोड रेलवे क्रासिंग के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम कमल कुरील निवासी भीतरगांव और संजय धानुक निवासी कुम्हऊपुर (भीतरगांव) हैं।
विज्ञापन



बताया कि उनकी निशानदेही पर कमल के घर से आला कत्ल (हंसिया) और हत्या के समय पहने गए कपड़े और जूते भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि 10 अप्रैल को उमेश और उनके बीच जुए में हार-जीत को लेकर झगड़ा हुआ था। उमेश ने पैसा देने से मना कर दिया था। उन दोनों उमेश की हत्या कर दी। बताया कि उन्होंने कुम्हऊपुर गांव जाने वाली रोड के किनारे बनी काली देवी की मठिया के पास कमरे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अंधेरा होने पर लाश को उठाकर अपने ढाबे के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। बताया कि हत्या को दुघर्टना का रूप देने के लिए चेहरा भी कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुए के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed