फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   प्रेशर ट्राली कह चपेट में आकर युवक की मौत

प्रेशर ट्राली कह चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा (कानपुर)। क्षेत्र के ग्राम तरगांव में गुरुवार की सुबह प्रेशर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक कानपुर देहात के रूरा कस्बे का रहने वाला था। वह अपनी दादी सास की मौत की खबर पाकर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए घाटमपुर आया था। हादसे के बाद कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कानपुर देहात के गांव गेंदामऊ (रूरा) निवासी शिवम उर्फ छोटू प्रजापति की शादी तीन वर्ष पहले ग्राम तरगांव (घाटमपुर) में हुई थी। बुधवार रात उसकी वृद्ध दादी सास राजरानी (98) की बीमारी से मौत हो गई। वह शिवम अपनी पत्नी निधि और बच्चों कृष्ण (2) और बेटी साक्षी (03 माह) के साथ दादी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ससुराल तरगांव आया था। लोग अंत्येष्टि के लिए मूसानगर (कानपुर देहात) के यमुना तट पर जा रहे थे। जिसके लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई थी। एक ट्रैक्टर पर शव रखने और दूसरे ट्रैक्टर पर जलाने के लिए ईंधन लेकर कुछ लोगों को जाना था। चालक ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़कर कहीं चला गया। किसी लड़के ने ट्रैक्टर को स्टार्ट करके उसकी प्रेशर ट्राली को ऊपर उठा दिया। इसी दौरान लीवर फंस जाने से ट्राली ऊपर टंग गई।
विज्ञापन



वहां पर मौजूद शिवम ट्राली के नीचे पहुंचकर उसे देखने लगा। तभी, अचानक लीवर छूटने से ट्राली शिवम के ऊपर गिर गई। उसकी चपेट में आकर शिवम उर्फ छोटू की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते कोहराम मच गया। पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, शुभम की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नंदना चौकी इंचार्ज रफत मुर्तजा ने बताया कि शिवम् के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कोतवाली में मृतक के परिजनों की तहरीर पर घटना की सूचना दर्ज की गई है। बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से घटना हुई है। यदि, मृतक के परिजन उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, यमुना नदी में अंत्येष्टि के लिए ले जाए जा रहे शिवम की दादी सास राजरानी के शव को बीच रास्ते से वापस गांव लौटाने की योजना बनी। लेकिन, बाद में कुछ लोगों की राय पर दादी सास के शव का यमुना तट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

- कानपुर देहात जिले के गेंदामऊ (रूरा) का था निवासी
- किसी ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर प्रेशर ट्राली को उठा दिया था

अमर उजाला ब्यूरो

फोटो- 28 जीटीआरपी 1- फाइल फोटो शिवम उर्फ छोटू
फोटो- 28 जीटीआरपी 2- पति की अकाल मौत पर विलाप करती शिवम की पत्नी निधि और उसे संभालतीं महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed