फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   बेरोजगार होने का आरोप लगा पति पर चाकू से हमला

बेरोजगार होने का आरोप लगा पति पर चाकू से हमला

Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल पूर्वी निवासी एक युवक की पत्नी ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर परिजन दौड़े और बचाया। इधर, पत्नी ने पति पर बेरोजगार होने का आरोप लगाकर साथ में रहने से मना कर दिया। मायके वालों को सूचना भेजी और उनके साथ अपने मायके चली गई। कोतवाली में युवक की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण संखवार (24) ने बताया कि मजदूरी करता है। शादी बीते वर्ष 21 जून 2018 को थाना डेरापुर (कानपुर देहात) के गांव इंदुरुख निवासी अशर्फीलाल की पुत्री गुड़िया से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही गुड़िया उसको बेरोजगार होने का ताना देने लगी। बताया कि शहर चलकर रोजगार करने का दबाव बनाया। श्रीकृष्ण ने मना कर दिया इसी बात पर वह नाराज थी। बताया कि 26 मार्च की रात गुड़िया ने इसी बात उससे विवाद किया। उसने पत्नी को डांट दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे नाराज गुड़िया ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू लगने से श्रीकृष्ण लहूलुहान हो गया। उसने शोर मचाया तो कमरे से कुछ दूरी पर लेटे उसके चाचा और दादा-दादी दौड़े और उसे बचाया। पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गुड़िया ने फोन से अपने मायके वालों को सूचना देकर घाटमपुर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता भी हुई। लेकिन, गुड़िया ने पति के साथ रहने से मना कर दिया उसने बताया कि पति बेरोजगार है और उसके साथ मारपीट करता है। जिससे वह उसके साथ कतई नहीं रहना चाहती है। इस आरोप के साथ गुडिया अपने मायके चली गई। कोतवाली में श्रीकृष्ण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बेरोजगार होने का आरोप लगा पति पर चाकू से हमला

- पत्नी से साथ रहने से किया इंकार, मायके गई
- घाटमपुर के आछी मोहाल में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

फोटो- 28 जीटीआरपी 3- घायल युवक श्रीकृष्ण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed