फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   किसान का पांच लाख रुपयों से भरा झोला चोरी

किसान का पांच लाख रुपयों से भरा झोला चोरी

Sun, 24 Mar 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घाटमपुर (कानपुर)। तहसील कचहरी स्थित एक वकील के बस्ते के पास शातिर चोर ने एक किसान का पांच लाख रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। किसान उप निबंधक कार्यालय में प्लाट की रजिस्ट्री कराने आया था। वकील के बस्ते पर कागज निकालकर दिखाने लगा, तभी घटना हुई। घाटमपुर कोतवाली में किसान ने रुपये चोरी की तहरीर दी है।


घाटमपुर कस्बे के गांव चंदनपुर (रामसारी) निवासी प्रह्लाद यादव ने बताया कि उसके दो बेटे कुलदीप और अमित यादव सेना में हैं। बताया कि बेटों ने एक प्लाट खरीदा था। शनिवार को रजिस्ट्री कराई जानी थी। दोपहर में वह दोनों बेटों, पत्नी और भाई के साथ तहसील कचहरी आया था। बैनामा के कागजात तैयार करवाने के लिए वकील के बस्ते पर गया। रुपयों भरा झोला रखकर वकील को प्लाट का नक्शा दिखाने लगा। इसी दौरान किसी शातिर चोर ने उसका रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।
विज्ञापन



बेटे कुलदीप ने बताया कि घटना मात्र दो मिनट में हुई। झोला गायब देखकर पिता-पुत्र सकते में आ गए। वकील और वहां मौजूद लोगों के साथ आसपास तलाश किया लेकिन, झोला बरामद नहीं हुआ। प्रह्लाद यादव पुत्रों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने भी चोर की तलाश की लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का पांच लाख रुपयों से भरा झोला चोरी
- घाटमपुर तहसील में वकील के बस्ते पर कागज निकालते वक्त हुई घटना
- किसान प्लाट का बैनामा कराने कचहरी आया था

फोटो- 23 जीटीआरपी 1- घटना की जानकारी देता कुलदीप यादव
फोटो- 23 जीटीआरपी 2- किसान प्रह्लाद यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed