{"_id":"5c968bb3bdec2256d212a49c","slug":"15533701218-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कांड के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव (घाटमपुर)। कस्बे के सुखइयापुर और खदरी गांवों में जहरीली शराब कांड के एक अन्य आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसकी तलाश करती रह गई। कोर्ट में आत्मसमर्पण करके जेल पहुंचने वाला यह दूसरा आरोपी है। इधर, पुलिस ने तीसरे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद उसके दरवाजे पर चस्पा कराया है।
साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सुखइयापुर गांव में 9 मार्च को जहरीली शराब के सेवन से दो और इसके बाद खदरी गांव में छह लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों ने गांव की परचून की दुकान से शराब खरीदकर पी थी। सुखइयापुर गांव निवासी राहुल यादव, भाई राजू यादव और चाचा सुरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। राहुल यादव पड़ोसी गांव गौरी-ककरा के देशी शराब ठेके पर सेल्समैन था। ठेके से शराब ले जाकर उसमें मिलावट करने के बाद अपने भाई राजू और चाचा सुरेश की परचून की दुकानों पर बिकवाता था।
18 मार्च को राहुल ने कानपुर देहात (माती) के न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जबकि, उसके भाई राजू यादव ने भी शनिवार को माती में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीसरे आरोपी सुरेश यादव के खिलाफ कुर्की आदेश जारी कराया है। शनिवार दोपहर कोतवाल हरमीत सिंह और साढ़ चौकी प्रभारी गणेश सिंह ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कराने के साथ ही गांव में मुनादी भी कराई।
विज्ञापन
शराब कांड के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
- तीसरे के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया
फोटो- 23 जीटीआरपी 6- कोर्ट में सरेंडर करने वाला शराब कांड का आरोपी राजू यादव।
फोटो- 23 जीटीआरपी 7- तीसरे आरोपी सुरेश यादव के घर पर चस्पा की गई नोटिस।