फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Banks drew a crowd of needy

बैंकों में उमड़ी जरूरतमंदों की भीड़

Wed, 14 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 14 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Banks drew a crowd of needy
एचडीएफसी बैंक अकबरपुर में लगी लंबी कतार।
तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में रुपये जमा करने और निकालने लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बैंकों में भीड़ का आलम यह था कि बैकों के बाहर तक लोग लाइन लगाए खड़े नजर आए। तीन दिन की छुट्टी होने से लोग काफी परेशान रहे। बंद हुए पुराने नोट जमा करने की तारीख नजदीक आते ही बैंकों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं नोटबंदी को एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले बैंकों में लोगों की जबरदस्त भीड़ नजर आई। बैंक खुलने से पहले ही लोग जमा होना शुरू हो गए। बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ काउंटर पर एकत्रित हो गई। बैंककर्मियों ने लोगों से लाइन में आकर रुपये जमा व निकालने का अनुरोध किया, लेकिन भीड़ के न सुनने पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को कतार में लगवाया।
विज्ञापन


वहीं नोटबंदी को एक माह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बैंकों में पर्याप्त कैश न होेने से खाताधारकों को रुपये नहीं मिल रहे है। बैंकों में प्रति ग्राहक 24 हजार रुपये देने का फरमान बैंक में हवा हवाई साबित हो रहा है। लोगों ने बताया कि बैंक कर्मी कैश न होने की बात कहकर पांच से दस हजार रुपये ही देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैंक कर्मी कैश की किल्लत पर रिजर्व बैंक के पाले में गेंद फेंक देते हैं। नोटबंदी के संकट को दूर करने के लिए स्वाइप मशीनों को बाजार में उतारा गया, लेकिन ग्रामीणों में इसकी जानकारी न होने व गलत इस्तेमाल होने के डर से सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed