{"_id":"58583e214f1c1bea7fe39600","slug":"atm-gone-he-is-not-crowded","type":"story","status":"publish","title_hn":"चले एटीएम, नहीं लगी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चले एटीएम, नहीं लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार को एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने और खाता खोलने वालों की लंबी कतार लगी रही। रुपये निकालने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
सुबह से एसबीआई बैंक की शाखा को छोड़कर एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी, बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक में भीड़ नही रही। सभी बैंकों के एटीएम भी चले। अन्य दिनों की अपेक्षा आज ग्राहकों ने राहत महसूस की।
एचडीएफसी बैंक के एटीएम की लाइन में खडे पुखरायां के गौरव गुप्ता, भोगनीपुर के राजेशकुमार, मीरपुर की कुमारी अल्का देवी, और सरलादेवी ने बताया कि लाइन लगभग 15-20 लोगों के बीच ही रही। एसबीआई के शाखा प्रबंधक एसएस शुक्ल ने बताया कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार को जमा करने वालों और खाता खोलने वालों की संख्या अधिक रही। जिनकी लाइन अलग लगवा दी गई। कैश निकालने वालों की लाइन अलग रही।