फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   58 new fever patient in ghatampur

सतरहुली गांव में बुखार के 58 नए मरीज मिले

Fri, 06 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र के सतरहुली गांव में एक पखवारे से फैले बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सीएचसी पतारा से डाक्टरों की टीम ने बुखार के 58 नए मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन


जिसमें 18 के खून की जांच करने के लिए स्लाइडें बनाई गईं। सोलह मरीजों को पतारा सीएचसी लाया गया गया जहां से चार को उर्सला रेफर कर दिया गया है।

मालूम हो कि गांव में फैले बुखार से अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में एक अधेड़ और एक किशोरी शामिल हैं। गत बुधवार को गांव में बुखार की शिकायत वाले 85 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


गुरुवार को तीसरे दिन सीएचसी के अधीक्षक डा. जयप्रकाश की अगुवाई में पहुंची टीम ने मरीजों को देखा। जिसमें 16 मरीजों को सीएचसी में भर्ती करके इलाज किया गया। डा.जयप्रकाश ने बताया कि डेंगू के लक्षण मिलने पर चार मरीजों को उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव  शुरू करवाया गया है। ग्राम प्रधानपति रवींद्र सिंह ने बताया कि गांव में फैले बुखार से लोगों में भय व्याप्त है।


बताया कि बौहार गांव की घटना याद करके तमाम परिवार सहमे हुए हैं। उन्होंने कई मरीजों को घाटमपुर, भीतरगांव और शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed