फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gangrape teenaged girl in up

गाजियाबाद में किशोरी के साथ गैंगरेप

Mon, 25 Mar 2013 08:28 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
gangrape teenaged girl in up

हिंडन विहार में एक युवक और उसके दो भतीजों ने पड़ोस की 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप किया।

विज्ञापन


हैवानों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ पैर चुनरी से बांध दिए।

लेकिन बराबर वाले कमरे में सो रहे परिजनों की अचानक आंख खुल गई और उन्होंने आरोपी शेर मोहम्मद (25) को दबोच लिया।

परिजनों ने उसे जमकर धुना और सिहानी गेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आरोपी के दो भतीजे मौके से फरार हो गए। किशोरी आरोपियों को ‘अंकल और भाई’ कहकर बुलाती थी।


एसओ सिहानी गेट पीके गौतम ने बताया कि भोजपुर निवासी शेर मोहम्मद हलवाई है। वह दो भतीजों के साथ किराए पर रहता है।

इसी मकान में पीड़ित किशोरी का परिवार भी रहता है। आरोप है कि रविवार तड़के चार बजे किशोरी शौच के लिए उठी, तभी उसे शेर मोहम्मद ने दबोच लिया।

कमरे में ले गया, जहां उसके दो भतीजे मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ रेप किया। बराबर के कमरे में ही सो रहे परिजनों की तभी आंख खुल गई।

उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और एक आरोपी को पकड़कर धुन डाला। उसके दोनों भतीजे भाग गए।

कब-कब हुई दरिंदगी
2 मार्च- मसूरी में दिल्ली की छात्रा से गैंगरेप
17 फरवरी 13- विजयनगर में पड़ोसी ने तीन साल की बच्ची से रेप किया
10 जनवरी 13- सुभाषनगर में छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या
31 जुलाई 12- डासना में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
17 मई 12- नंदग्राम में पांच साल की बच्ची से रेप
13 अप्रैल 12- सिहानी गेट में बच्ची के साथ गैंगरेप

क्या कहते हैं समाजशास्त्री
समाजशास्त्री एके जैन ने बताया कि इन घटनाओं का कारण लोगों का दिमाग है। दिमाग की कुत्सित भावनाओं का इफेक्ट ऐसी घटनाओं के रूप में देखने को मिल रहा है। फिल्में, टीवी सीरियल ऐसी घटनाओं को प्रमोट करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed