फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   first fish galaxy of uttar pradesh opens in lucknow

लखनऊ में खुली सूबे की पहली ‘फिश गैलेक्सी’

Sat, 12 Jan 2013 12:18 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 12 Jan 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
first fish galaxy of uttar pradesh opens in lucknow

मछली के व्यंजनों के शौकीन लोगों के लिए अपनी तरह की पहली ‘फिश गैलेक्सी’ (मछली तारामंडल) लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित बाराबिरवा में खुल गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिश गैलेक्सियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मछली उत्पादकों को इसका लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


इस फिश गैलेक्सी का निर्माण 40 लाख रुपये में हुआ है। निजी क्षेत्र में तैयार इस गैलेक्सी के निर्माण के लिए सरकार ने 25 फीसदी की मदद उपलब्ध कराई है। प्रमुख सचिव मत्स्य योगेश कुमार ने यहां बताया कि बड़े स्तर पर तैयार इस नए प्रयोग की खासियत ये है कि छोटे स्तर पर मछली व्यवसाय से जुड़े लोग इसमें आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि जो मछली व्यवसायी इस तरह की गैलेक्सि बनवाना चाहते हैं सरकार उन्हें 25 फीसदी मदद उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


मत्स्य निदेशक डीके सिंह ने बताया कि इससे लोगों के पास खुले में बिकने वाली मछलियों के अलावा एक साफ-सुथरे और बेहतर वातावरण में अच्छी मछलियां मिलने का विकल्प मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि मत्स्य पालक गलियों और सड़कों पर खुले में मछलियां बेचते थे उन्हें इससे एक व्यवस्थित व अच्छे भवनों में बढ़िया प्लेटफार्म मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलेक्सी की खासियत
इस फिश गैलेक्सी में करीब एक दर्जन दुकानें मछलियों की फुटकर बिक्री के लिए हैं जहां से लोग अपने पसंद की मछलियां चुन सकते हैं। पहले दिन यहां 17 तरह की मछलियां उपलब्ध कराई गईं। इनमें औषधीय दृष्टि से उपयोगी मछलियों के साथ एनर्जी बढ़ाने वाली मछलियां भी हैं। एक कांटे की मशहूर शौल मछली और एक समुदाय में बेहद लोकप्रिय हिलिशा और झींगा मछली भी हैं।


रंगीन मछलियां पालने वालों को भी यहां कई तरह की मछलियां मिल जाएंगी। आगे इनकी वेराइटी और बढ़ाने की योजना है। इस गैलेक्सी की एक खासियत ये है कि एक तल पर मछलियों से तैयार तमाम तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। लोग यहां आकर उसका आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed