फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water treatment plant, construction will increasingly STP

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, एसटीपी निर्माण कार्य में आएगी तेजी

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water treatment plant, construction will increasingly STP
यहां एसटीपी का निर्माण होना है
सुहागनगरी की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और सीवरेज समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और एसटीपी निर्माण में तेजी आएगी। कार्यदायी संस्था जलनिगम और नगर निगम के अफसरों ने मौका मुआयना कर कार्य की प्रगति देखी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत जेडाझाल परियोजना में शेखूपुर मिलिक में 120 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था जलनिगम और नगर निगम के अफसरों ने मंगलवार को मौका मुआयना कर कार्य की प्रगति देखी। इसके अतिरिक्त 120 एमएम डाया 963 मीटर पाइप का हाइड्रोलिक टेस्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने निरीक्षण के दौरान एक्सईएन जलनिगम को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता को देखते हुए मानक अनुरूप निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराएं। जलनिगम सी एंड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके शर्मा के साथ निगम अफसरों ने मोहम्मदपुर बिहारीपुर में एसटीपी निर्माण स्थल का मुआयना किया। यहां 10 एकड़ जमीन पर एसटीपी का निर्माण कराया जाना है लेकिन भूमि एसटीपी से अधिक है। ऐसे नगर निगम प्रशासन की मंशा है कि इस भूमि पर खत्ता डालने के लिए एक लैंडफिल साइट का निर्माण कराए जाए। एई रमाशंकर राम ने बताया कि लैंडफिल साइट निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश कराकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इस दौरान एक्सईएन एसपी मिश्रा, अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed