फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLA consequences alert

विधायक को परिणाम भुगतने की चेतावनी

Sun, 06 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरेजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरेजाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
MLA consequences alert
बैठक करते होटल एंड मैरिज एसोसिएशन के पदाधिकारी
मनमाने टैक्स वसूली के मामले में टैक्स विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई के विरोध में निगम कर्मचारी लामबंद होना शुरू हो गए हैं। कर्मचारियों के निशाने पर नगर विधायक मनीष असीजा आ गए हैं। उन्होंने विधायक का सड़क पर उतर कर विरोध करने के साथ परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शासन द्वारा पालिका से नगर निगम का दर्जा देने के बाद स्वकर के नाम पर टैक्स विभाग में तैनात अफसरों व कर्मचारियों ने शहर की गरीब जनता लेकर, व्यापारियों, कामर्शियल व औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जमकर वसूली की। शहर की जनता का विरोध व नगर विधायक की लगातार पहल के बाद नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सदन की कार्रवाई रोककर मनमाने टैक्स वसूली के मामले में पूरे टैक्स विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के निलंबन का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के फरमान से अफसरों व कर्मचारियों के होश उड़ गए। नगर निगम कर्मचारी इस फरमान के खिलाफ नगर विधायक के विरोध में उतर आए। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम कर्मचारियों ने इस कार्रवाई का खुलकर विरोध किया। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि डीएम के आदेश पर टैक्स वसूली, नोटिस व आरसी जारी की गईं, जिसमें अधिकारी, कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नगर विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि शासन द्वारा किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। नौ मार्च को नगर विधायक के विरुद्ध सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने नगर विधायक की निंदा करते हुए भविष्य में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। बैठक में भुल्लू सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, राजीव दीक्षित, राशिद अली, मोहम्मद असर, छकौड़ीलाल, दीपक गुप्ता, कयूम खान, प्रमोद यादव, अनिल सारस्वत, संतोष यादव, विमल सागर मौजूद थे।

टैक्स विभाग पर कार्रवाई, वसूली रोकने का स्वागत
होटल एंड मैरिज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा है कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध जनता से टैक्स वसूली कर अपनी जेबें भरी जा रही थीं। जिन भवनों पर सैकड़ों व हजारों रुपए टैक्स लगाता था, वहां लाखों रुपये कर दिया। बिना प्रक्रिया के नोटिस व आरसी भेजकर जनता का उत्पीड़न किया। महेश जैन ने कहा कि अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। नगर विधायक मनीष असीजा ने जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाया। नगर विकास मंत्री द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए टैक्स वसूली रोकने का हम स्वागत करते हैं। स्वागत करने वालों में सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जगदीश मित्तल, विनय गुप्ता, रमेशचंद्र जैन, हनुमान प्रसाद गर्ग, डा. विनोद बिहारी अग्रवाल, मौजूद थे।


अन्याय के खिलाफ हुई न्याय की जीत
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री कैलाश उपाध्याय ने कहा है कि जनता से मनमाने रूप से वसूली के मामले में अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत हुई है। मंडल अध्यक्ष मदमनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल ने स्वकर के विरोध में आंदोलन किया था। सरकार ने अपनी गलती मानी। नगर विधायक की पहल का हम स्वागत करते हैं। महामंत्री राजेश अग्रवाल ने जनता को न्याय मिला है। व्शीलमणि शर्मा, रमेशचंद्र अग्रवाल, आसिम खान, अमित वार्ष्णेय, सुशील जैन, उमेश शर्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed