{"_id":"56e1c6194f1c1b9f478b4568","slug":"roadaccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 11 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 11 घायल
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
औंग थाने के सामने खड़े ट्रक में घुसी पिकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग थाने के सामने एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा सीज किए गए ट्रक में गुरुवार सुबह सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में पिकअप सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन को वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के रोहतास जिले से चुन्नू तिवारी का परिवार औरेया के दादनापुर गांव शादी समारोह में जा रहा था। सभी बुधवार शाम रोहतास से निकले थे। सुबह औंग थाने के पास एक वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन
हादसे में चुन्नू तिवारी, पुतुल देवी पत्नी साधू तिवारी, राजू तिवारी पुत्र सरजू तिवारी, चालक सिकंदर यादव पुत्र हरिशंकर यादव, रतन कुमार पुत्र शिवपूजन तिवारी, निर्मला पत्नी राजू, राजेश कुमार पुत्र बिंदेश्वरी तिवारी, राजगुरु तिवारी पुत्र बैजनाथ व बच्चे राहुल तिवारी (11) पुत्र रामअवधेश तिवारी, राधाकुमारी (8) पुत्री राजेश, छोटू (6) पुत्र बैजनाथ घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें पुतुल देवी, सिकंदर समेत तीन लोगों को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर किया है। ट्रक ओवरलोड के आरोप में एआरटीओ प्रर्वतन विभाग की टीम ने बुधवार को सीज किया था। सीज करने के बाद ट्रक थाने के सामने हाइवे किनारे खड़ा कर दिया था।
हादसा इस वजह से भी होना माना जा रहा है। हाइवे पर खड़े ट्रकों से आए दिन हादसे होते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन संजय तिवारी ने कहा कि विभाग के पास पकड़े गए ट्रकों को खड़ा करने की जगह नहीं है। जहां भी वाहन पकड़े जाते हैं। वहीं संबंधित पुलिस को सुपुर्द कर दिए जाते हैं। ट्रक को हाईवे के किनारे खड़ा कराया जाता है।