{"_id":"56e1c9ea4f1c1b4e488b456b","slug":"bhakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ धार्मिक महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ धार्मिक महोत्सव शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
अखंडेश्वर धाम से कलश यात्रा में निकलती महिलाएं
खजुहा विकास खंड के गांव छीछा स्थित अंखडेश्वर धाम में 11 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ में मंडप पूजन के साथ संतों के प्रवचन व रासलीला होगी।
विज्ञापन
सुबह से अंखडेश्वर धाम में ग्रामीण भक्तों का रेला जुटने लगा। पूजा अर्चना कराने के बाद 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रामगंगा नहर से जल भरने के बाद यात्रा गांव के सभी मंदिरों व मार्गों में जयकारों के साथ घूमी।
विज्ञापन
देर शाम यज्ञस्थल अंखडेश्वर धाम में यात्रा संपन्न हुई। बाबा विनोद ने बताया कि शुक्रवार को यज्ञ मंडप में विद्वान आचार्य पं. श्री नारायन अवस्थी, पं. कैलाश तिवारी, पं. विजय शुक्ला, पं. कौशल किशोर, पं. भगीरथ प्रसाद श्री शतचंडी महायज्ञ पर मंडप का पूजन कराएंगे।
विज्ञापन
यहां रामायणी सुश्री आरती जी गीत संगीत के साथ रामकथा सुनाएंगी। जालौन के साक्षी जी महराज भागवत कथा सुनाएंगे, संतो में स्वामी विज्ञानंद सरस्वती भिठौरा, स्वात्मानंद जी महराज असनी, अंतर्यामी जी वृंदावन, सुतिक्षनदास जी, परमहंस दहाड़ानंद जी महराज, रामानंद भजनी के प्रवचन होंगे। प्रतिदिन रात में वृंदावन के कलाकार रासलीला में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लीला का मंचन करेंगे।