{"_id":"56e1c3444f1c1bea468b4598","slug":"millions-of-bullion-jewelry-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में लाखों के जेवर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान में लाखों के जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुकान के बाद जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पांचाल घाट पर सराफा दुकान का शटर उचकाकर लाखों के जेवर और नगदी चोरी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाएड व फिंगर प्रिंट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है । एसपी ने लापरवाही बरतने पर चौकी के दो सिपाहियाें को लाइन हाजिर कर दिया है।
शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी अरविंद यादव की पुरानी पांचाल घाट पर सराफा दुकान है। बुधवार की रात अरविंद दुकान बंद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने दुकान के शटर को उठा कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के काउंटर को तोड़ दिया और वहां रखे सोने चांदी के जेवर निकाल लिए। साथ ही गोलक से नगदी भी निकाल ले गए।
गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान के शटर को उठा देखा तो इसकी जानकारी अरविंद को दी। दुकानदार समेत आसपास के कई दुकानदार मौके पर पहुंचे। दुकान से सारा सामान गायब देखकर दुकानदार दंग रह गए। सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने डॉग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। डॉग स्क्वाएड भी इधर-उधर घूमता रहा। दुकान में चोरी होने पर दुकानदारों ने आक्रोश दिखाया। आरोप लगाया कि चौकी पुलिस केवल वसूली करने में ही लगी रहती है। गश्त के नाम पर पुलिस खानापूरी करती है। कोतवाल ने दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुकानदार ने बताया कि दुकान से 3.50 लाख के जेवर और 3400 रुपये चोरी हो गए। कोतवाल ने बताया कि लापरवाही में चौकी के दो सिपाहियों को चौकी से हटाने की सिफारिश एसपी से की थी। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।