फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two sides clash in the disclosure and firing

दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग से हड़कंप

Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The two sides clash in the disclosure and firing
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

फर्रुखाबाद। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के साथ ही फायरिंग हो गई। फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनाें पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज कर ली है। वहीं एक अन्य घटना में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की सूचना दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा गांव धारानगरी निवासी लालाराम के खेत से गांव के ब्रजेंद्र ट्रैक्टर निकाल रहे थे। फसल खराब होते देख लालाराम ने विरोध किया। इसको लेकर दोनाें के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, जिससे हड़कंप गया। मामले की सूचना दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लालाराम की तहरीर पर ब्रजेंद्र, रवी, जितेंद्र कुमार, गिरीशचंद्र और रवी की तहरीर पर लालाराम, गौरव, अरविंद और धर्मेंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। एसओ सुनील यादव ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई थी। दोनों  पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी राधिका पत्नी राकेश का ननद अंजली से मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर ननद ने भाभी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की जानकारी राधिका ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने अंजली, राजा और चंद्रावती के खिलाफ सूचना दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed