फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man hanged

युवक ने फांसी लगाई

Sun, 13 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged
आत्महत्या
शमसाबाद। युवक ने शनिवार रात पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोग खेतों की ओर शौच के लिए गए तो पेड़ पर युवक का शव लटका देख उसके परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि युवक की शादी नहीं हुई थी। इसी कारण वह काफी दिन से परेशान था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर चंपतपुर निवासी बादाम सिंह (35) शनिवार की रात घर से निकल गया था। बादाम सिंह ने घर से कुछ दूर स्थित प्रभुदयाल शाक्य के खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की तड़के जब लोग शौच करने के लिए खेतों की ओर गए तो बादाम सिंह का शव लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बादाम का भाई राधेश्याम, यादराम समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सुबह लगभग 6:30 बजे घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस 11.30 मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यादराम ने बताया कि बादाम सिंह की शादी नहीं हुई थी। बादाम सिंह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। उसने फांसी किस कारण से लगाई। इसका पता नहीं है। पांच घंटे तक शव के लटके होने के कारण गांव के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना देरी से दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed