फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Break off the lock of the house stealing millions

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Break off the lock of the house stealing millions
कमरे में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला पलरिया में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वाएड टीम ने भी जांच की लेकिन कोई हल नहीं निकला। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी दिवंगत रिटायर्ड टेलीफोन कर्मचारी गंगा सिंह की पत्नी शांति देवी के दामाद प्रेमनरायन की तबियत खराब है। उनका इलाज आगरा में चल रहा है। दामाद को देखने के लिए  शांति देवी अपने परिवार के साथ आगरा गई थी। मकान में ताला लगा था। शनिवार रात चोर बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस गए। कमरों में लगे तालों को तोड़ा और अंदर घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने कमरों में रखी अलमारी, अटैचियों और बक्सों से नगदी और जेवर के अलावा अन्य सामान चोरी किया। पड़ोसी अतुल श्रीवास्तव ने रविवार तड़के जब मकान के अंदर बिजली जलते देखी तो सूचना मोबाइल फोन से शांति देवी को दी। रविवार रात शांति देवी और उनका बेटा मोहित वर्मा घर पर पहुंचे। अंदर दाखिल हुए तो कमरों की दशा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। मोहित ने बताया कि चोर उनकी अलमारी से 2.50 लाख रुपये और तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। शहर में लगातार चोरी की हो रहीं घटनाओं से लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed