{"_id":"6522beef65f16a7457053746","slug":"farmer-shot-dead-in-kirthal-village-baghpat-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Baghpat: किसान की गोली मारकर हत्या, नलकूप पर मिला शव; रात में करता था चौकीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Baghpat: किसान की गोली मारकर हत्या, नलकूप पर मिला शव; रात में करता था चौकीदारी
Sun, 08 Oct 2023 08:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:27 PM IST
सार
किरठल गांव में एक किसान की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शिवदत्त का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आयी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जिले के किरठल गांव में एक किसान की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किरठल गांव में रहने वाले मुमताज दिन में खेती-बाड़ी का काम करते थे। साथ ही रात में गांव के ही बाजार में चौकीदार का काम करता था। रविवार दोपहर को मुमताज खेत जाने की बात कहकर घर से गए थे। शाम करीब चार बजे पड़ोसियों ने मुमताज का शव उसी के नलकूप पास पड़ा देखा।
विज्ञापन
शाम करीब 4 बजे पड़ोसियों ने मुमताज का उसी के नलकूप पर गोली लगा शव पड़ा देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मुमताज के सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वाड टीम, सीओ सविरत्न गौतम और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ शिवदत्त का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आयी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन