फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fake website on free laptop scheme in up

यूपी: लैपटॉप वितरण की बना डाली फर्जी वेबसाइट

Fri, 22 Nov 2013 08:31 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 22 Nov 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
fake website on free laptop scheme in up

उत्तर प्रदेश सरकार की लैपटॉप वितरण जैसी महत्वपूर्ण योजना को अब साइबर क्राइम करने वालों ने अपना निशाना बनाया है। साइबर क्राइम से जुड़े शातिरों ने एक फर्जी वेबसाइट www.upgovtablet.in तैयार की है और इसके जरिए एक योजना के तहत आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि कुछ साइबर कैफे संचालक इसके तहत काफी विद्यार्थियों के लैपटॉप और टैबलेट दिलाने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की वेबसाइट शासन की ओर से तैयार नहीं की गई है और न ही ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इंटरनेट पर चल रही एक वेबसाइट पर लैपटॉप एवं टैबलेट वितरण योजना 2013-14 लिखा है। अब तक 78 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन इस वेबसाइट पर हो चुके हैं।

पढ़ें, ओएलएक्स पर बिकने को तैयार ‘अखिलेश’ का ‘लैपटॉप’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेबसाइट पर यह भी लिखा है कि यह योजना हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातकोत्तर और प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए लागू है।

इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पेज उपलब्ध है और उसमें डाटा फीड कर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। साइबर कैफे संचालक इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

कुछ कैफे संचालकों ने इसके लिए 30 और 50 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क भी निर्धारित कर रखा है, जिससे इनकी मोटी कमाई हो रही है।

fake website

जो विद्यार्थी लैपटॉप और टैबलेट लेने के इच्छुक हैं, वह लगातार इस पर आवेदन करा रहे हैं। इस फर्जी वेबसाइट की अभी तक न तो शिक्षा अधिकारियों को जानकारी है और न ही शासन प्रशासन को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed