फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth died in accident

पुणे से होली मनाने घर आया था, हादसे में चली गई जान

Wed, 11 Mar 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth died in accident
राहुल (फाइल फोटो) - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर के मशहूर व्यापारी वासदेव चंदानी के पुत्र राहुल चंदानी (23) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस लाइन गेट के पास एक एसयूवी ने युवक की बुलेट में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना से व्यापारियों में शोक छा गया। परिवारीजनों के मुताबिक युवक पुणे में एमबीए कर रहा था। होली की छुट्टी पर वह घर आया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन सोमवार को शहर के एक स्वीट्स शॉप के मालिक व महाजनी टोला निवासी वासदेव चंदानी का पुत्र राहुल चंदानी (23) बुलेट से पुष्पराज चौराहे से सिविल लाइन चौराहे की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस लाइन गेट के पास एक काले रंग की एसयूवी ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल बुलेट से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर राहुल के घर कोहराम मच गया, व्यापारियों में शोक छा गया। पुलिस ने सोमवार शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को जमथरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। रिकाबगंज के चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहना था। जांच में सामने आ रहा है कि एसयूवी सफारी थी। उसका नंबर ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed